logo

खेल महाकुंभ में बागेश्वर की बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन, खो-खो और वॉलीबाल में प्रथम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के अंतर्गत सांसद स्तरीय अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में विधानसभा बागेश्वर की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चमोली जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में 26 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीमों और खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में पदक हासिल किए। खो-खो और वॉलीबाल में बागेश्वर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पिट्टू में टीम ने द्वितीय तथा कबड्डी में तृतीय स्थान हासिल किया। मुर्गा झपट प्रतियोगिता में तनूजा गोस्वामी और सरिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में भी बागेश्वर की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। माही सनवाल ने ऊंची कूद में प्रथम, राधिका आर्या ने भाला फेंक में प्रथम तथा खुशबू कठायत ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया। हिमानी ने गोला क्षेपण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिताओं में रिया कोरंगा ने 800 मीटर में द्वितीय और 1500 मीटर में तृतीय, कमला ने 200 मीटर तथा रोशनी ने 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल किया। 4×100 मीटर रिले दौड़ में रोशनी, सपना, खुशबू और कमला की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल महाकुंभ के नोडल अधिकारी बागेश्वर रबीन्द्र कोहली, खेल प्रशिक्षक गणेश धपोला, नीरज ओली, दीपा, मंगल राम, चंद्र प्रकाश भट्ट और प्रेमा पांडे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां जिले की अन्य बालिकाओं को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य, जिलाधिकारी ने अभियंत्रण विभागों को मिशन मोड में कार्य करने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp