logo

कपकोट में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 207 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के निर्देशन में राजकीय महाविद्यालय कपकोट में एक दिवसीय विशिष्ट विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं योग एवं आयुष नीति विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया और नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 207 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, रक्त जांच, औषधि वितरण तथा विभिन्न रोगों का उपचार किया। इस दौरान डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली ने योग एवं आयुष नीति पर विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढ़िया ने आयुष विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों से आयुर्वेद आधारित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी ने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने का विज्ञान है।
शिविर में पंचकर्म, शल्य, क्षारसूत्र, महिला एवं बाल रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी पाठक और डॉ. निर्मित साह ने किया, जबकि नोडल अधिकारी डॉ. एजल पटेल रहे।

Share on whatsapp