logo

अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर जागरूकता शिविर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्रामसभा अर्नसा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज तोमर के मार्गदर्शन में यह शिविर लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता सचिव अनीता कुमारी ने की।
शिविर में समाज कल्याण विभाग के सहायक अधिकारी गिरीश पन्यूली ने उपस्थित ग्रामीणों को दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, परित्यक्ता पेंशन, अटल आवास योजना और किसान पेंशन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, श्रम विभाग के कर्मचारी देवेंद्र सिंह भोज ने श्रम विभाग से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों, निश्शुल्क विधिक सहायता, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, नशे के दुष्परिणामों तथा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल-गरुड़ रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, कार क्षतिग्रस्त,आधे घंटे बाद बहाल हुआ यातायात
Ad
Share on whatsapp