logo

जिला स्थापना दिवस पर वन विभाग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बागेश्वर में जिला स्थापना दिवस की 29वीं वर्षगांठ पर वन विभाग ने वनाग्नि गोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान जिले के विकास में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। जिले की 29वीं वर्षगांठ के … Read more

हिंदी दिवस पोथिंग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

कपकोट (बागेश्वर)। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एम.डी. जोशी राजकीय इंटर कॉलेज पोथिंग, कपकोट में विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, प्रेम एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की सहायक अध्यापिका डॉ. प्रतिमा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर … Read more

एईसी में फेल छात्रों के लिए बैक परीक्षा की मांग, एनएसयूआई ने दिया धरना

बागेश्वर। एईसी विषय में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए बैक परीक्षा का विकल्प खोलने की मांग को लेकर एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने सोमवार को कैंपस में धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूर्व की परीक्षा व्यवस्था के तहत अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को बैक परीक्षा का अवसर देने की मांग की। सोमवार को संगठन से जुड़े … Read more

हिन्दी दिवस पर ‘मंजू जोशी स्मृति हिन्दी मेधावी सम्मान’ पुरस्कारों की घोषणा

बागेश्वर : दिवंगत आदर्श हिंदी शिक्षिका मंजू जोशी की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा संचालित “मंजू जोशी स्मृति हिन्दी मेधावी छात्र सम्मान” पुरस्कारों की घोषणा आज यहां की गई। सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल अयारतोली,गरुड़ के हिन्दी विषय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु इंटर बोर्ड परीक्षा के हर्षित बड़सीला,सुमित जोशी जबकि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए रिया … Read more

बिलौना और बागनाथ मंदिर में गणेश चतुर्थी की धूम

बागेश्वर, बागेश्वर नगर और आसपास के क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बिलौना में ठोल-नगाड़ों की गूंज के साथ पर्व का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवती मंदिर से कलश यात्रा निकाली, जो समड़ मंदिर होते हुए सरयू नदी के तट पर पहुंची। यहां जल भरने के बाद श्रद्धालु वापस … Read more

राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में धूमधाम से मनाया हिंदी दिवस

बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में हिंदी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा के महत्व पर भाषण और कविता प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में निबंध प्रतियोगिता का भी … Read more

जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अवनि प्रियदर्शिनी ने मारी बाजी

बागेश्वर, 14 सितंबर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) देहरादून के तत्वावधान में पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर में जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर विज्ञान और ऊर्जा के क्षेत्र में अपने विचार प्रस्तुत किए। … Read more

लीती से नंदा कुंड के लिए रवाना हुई पावन जात यात्रा, 21 यात्री हुए शामिल

कपकोट। ग्राम सभा लीती स्थित प्रसिद्ध भगवती मंदिर से मंगलवार को नंदा कुंड के लिए पावन जात यात्रा धार्मिक अनुष्ठानों और माता के जयकारों के साथ रवाना हुई। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद 21 जात यात्रियों का दल आध्यात्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा की अगुवाई मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुशल सिंह … Read more

हिंदी दिवस पर गोष्ठी, वक्ताओं ने कहा- दैनिक जीवन में बढ़ाएं हिंदी का प्रयोग

बागेश्वर। सोबन सिंह जीना परिसर बागेश्वर में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व, इतिहास और वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक कमलेश जोशी और मोहन चंद्र जोशी ने … Read more

25-30 साल से पुल का इंतजार, बरसात में जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे बच्चे

गरुड़/बागेश्वर। विकासखंड गरुड़ के छटिया और स्याली गांव के बीच बहने वाली घांघली नदी पर पैदल पुल नहीं होने से स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों की आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। ग्रामीण पिछले 25-30 वर्षों से नदी पर पैदल पुल बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी … Read more