logo

हुनर का मंच: महिलाओं ने तैयार किए आकर्षक परिधान, श्रेष्ठ को मिला सम्मान

बागेश्वर: जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित चार माह का ड्रेस मेकिंग प्रशिक्षण गुरुवार को सम्पन्न हो गया। नदीगाँव स्थित लक्षिता सेंटर में आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षक गीता लोहनी द्वारा प्रतिभागी महिलाओं को आधुनिक सिलाई, कटिंग एवं डिजाइनिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान विभिन्न परिधानों की सिलाई एवं डिजाइन तैयार किए गए। … Read more

बागेश्वर परिसर के प्रभारी निदेशक नियुक्त हुए डॉ. कमल किशोर

बागेश्वर : पं. बद्री दत्त पांडे परिसर, बागेश्वर को नया प्रभारी निदेशक मिल गया है। कुलपति की स्वीकृति के अनुपालन में डॉ. कमल किशोर, सहायक प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान विभाग को परिसर का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। डॉ. कमल किशोर की नियुक्ति के बाद परिसर … Read more

एकदिवसीय स्वास्थ्य एवं योग शिविर का सफल आयोजन

बागेश्वर। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बैजनाथ के तत्वावधान में बुधवार को एकदिवसीय स्वास्थ्य एवं योग शिविर का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अयारतोली (ब्लॉक गरुड़) में किया गया। शिविर का आयोजन निदेशक होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएँ, देहरादून डॉ. जे.एल. फिरमाल एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, बागेश्वर डॉ. शिखा सम्मल के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी … Read more

भ्रामरी होमस्टे और हिम नेचुरल जैविक उत्पाद को मिला विशेष सम्मान

बागेश्वर। जिले के हिम नेचुरल जैविक उत्पाद और भ्रामरी होमस्टे को पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया है। टेहरी गढ़वाल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में यह सम्मान उद्यमी चंद्रशेखर पांडे को राज्यपाल सेनि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) द्वारा प्रदान किया गया। … Read more

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न — अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को जल निगम, जल संस्थान एवं सिंचाई खंड कपकोट के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन के गतिमान कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए और पंपिंग योजनाओं में लंबित विद्युत एवं … Read more

बागेश्वर के बोरगांव में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ,अल्मोड़ा से आए 20 युवक-युवतियाँ ले रहे हैं प्रशिक्षण

बागेश्वर जनपद के रमणीय स्थल बोरगांव में बुधवार को पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अल्मोड़ा पर्यटन विभाग के तत्वाधान में बागेश्वर जिले में आयोजित हो रहे इस प्रशिक्षण से स्थानीय युवाओं में भी उत्साह की लहर है। पर्वतीय क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से शुरू हुई यह पहल युवाओं को … Read more

मानसखंड योजना के तहत बागेश्वर बैजनाथ मार्ग का चौड़ीकरण शुरू

बागेश्वर : मानसखंड योजना के तहत बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग के बागेश्वर प्रभाग के किमी 19 से 21 तक मार्ग का पुनर्निमाण, सुधारीकरण व चौड़ीकरण कार्य होगा। क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने पूजा-अर्चना के साथ इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हर बदहाल मार्ग को ठीक किया जाएगा। सरकार इसके लिए दिन-रात … Read more

रटमटिया कौलाग में आग पीड़ित परिवार को रेड क्रॉस सोसायटी ने दी राहत सामग्री

शॉर्ट सर्किट से जला था बलवत्त राम और आनंद राम का घर, समाजसेवियों ने दिया सहयोग का भरोसा बागेश्वर। जनपद के ग्राम रट मटिया कौलाग में हाल ही में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में बलवत्त राम और आनंद राम का आवासीय मकान जलकर राख हो गया था। आग की इस भीषण घटना में परिवार … Read more

भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में 31 अक्टूबर के कार्यक्रम की रूपरेखा तय

जिलाध्यक्ष दीपक सिंह गैश्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष दीपक सिंह गैश्याल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 31 अक्टूबर को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मेंदोली के प्रथम बागेश्वर आगमन के अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा और … Read more

महिलाओं ने दिखाई हुनर की चमक,सिलाई प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रशिक्षार्थियों को किया गया सम्मानित

जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें, तभी होगा सशक्त समाज का निर्माण बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में भारतीय रेडक्रॉस समिति बागेश्वर के सभागार में संचालित सिलाई एवं ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार किए गए असाइनमेंट का मूल्यांकन किया गया। … Read more