logo

भ्रामरी होमस्टे और हिम नेचुरल जैविक उत्पाद को मिला विशेष सम्मान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले के हिम नेचुरल जैविक उत्पाद और भ्रामरी होमस्टे को पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया है। टेहरी गढ़वाल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में यह सम्मान उद्यमी चंद्रशेखर पांडे को राज्यपाल सेनि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मेलन में पांडे के कार्यों को “लोकल फॉर वोकल” की भावना को साकार करने वाला बताया गया। उनके द्वारा संचालित हिम नेचुरल जैविक उत्पाद और भ्रामरी होमस्टे उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जैविक खेती, ईको-टूरिज्म और ग्रामीण रोजगार सृजन को नई दिशा दे रहे हैं। मंच से उनके कार्यों की विशेष सराहना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर ने किया कोतवाली बैजनाथ का अर्धवार्षिक निरीक्षण

उद्यमी चंद्रशेखर पांडे ने सम्मान प्राप्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि ग्रामीण हिमालय की मेहनतकश जनता और पर्यावरण चेतना से जुड़ी हर पहल को समर्पित है। उन्होंने बताया कि उन्होंने महानगरीय जीवन को त्यागकर अपने पुश्तैनी गांव लौटकर हिम नेचुरल प्रोडक्ट्स और भ्रामरी होमस्टे की स्थापना की।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में एक और शिक्षिका का फर्जी सीटीईटी अंकपत्र निकला

वह जैविक कृषि, औषधीय पौधों की खेती, तिल, तुलसी, हल्दी और ब्लैक व्हीट जैसी फसलों के माध्यम से पहाड़ की खेती को नया आयाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य स्थानीय संसाधनों के माध्यम से पर्यावरण-संतुलित, स्वास्थ्यवर्धक और आर्थिक रूप से सशक्त ग्रामीण जीवन को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षक संजय जनौटी को मिला ‘ज्ञान गंगा सम्मान-2026’

ईको-टूरिज्म और होमस्टे संस्कृति को प्रोत्साहन देकर पांडे ने स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए हैं। वह वास्तव में “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” की भावना को जमीन पर साकार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp