logo

भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में 31 अक्टूबर के कार्यक्रम की रूपरेखा तय

खबर शेयर करें -

जिलाध्यक्ष दीपक सिंह गैश्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक

बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष दीपक सिंह गैश्याल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 31 अक्टूबर को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मेंदोली के प्रथम बागेश्वर आगमन के अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पॉलीहाउस, माइक्रो इरिगेशन और DMF में अनियमितताओं की जांच की मांग

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गाड़िया, जिला महामंत्री संजय परिहार, प्रदेश संयोजक आदर्श, नगर अध्यक्ष भाजपा विवेक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष योगेश सनवाल, जिला महामंत्री दीपक खुल्बे, जिला मंत्री निर्मल शाह, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शाही, आईटी सेल संयोजक कमल राणा और सोशल मीडिया सह प्रभारी विनय कर्मियाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क के नीचे घर, सिर पर खतरा,डबोली आमखेत में दहशत में ग्रामीण

इसके अलावा मंडल अध्यक्ष राहुल शाह, गणेश कांडपाल, अशोक बिष्ट, गोविंद कपकोटी और योगेश जोशी ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य चंदन कुमार, संदीप कुमार, पूर्व जिला मंत्री युवा मोर्चा नितिन जोशी, प्रशांत तिवारी, हरीश मेहरा, योगेश रावत, मनीष कुमार, अंकित नगरकोटी, मनोज बचखेती, नीरज बिष्ट, राहुल गढ़िया, संतोष चंदोला, कुनाल डायराकोटी समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने बांधी काली फीती, पांच अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर उत्साह प्रकट किया और कार्यक्रम को भव्य रूप देने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp