logo

रटमटिया कौलाग में आग पीड़ित परिवार को रेड क्रॉस सोसायटी ने दी राहत सामग्री

खबर शेयर करें -

शॉर्ट सर्किट से जला था बलवत्त राम और आनंद राम का घर, समाजसेवियों ने दिया सहयोग का भरोसा

बागेश्वर। जनपद के ग्राम रट मटिया कौलाग में हाल ही में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में बलवत्त राम और आनंद राम का आवासीय मकान जलकर राख हो गया था। आग की इस भीषण घटना में परिवार का सारा सामान नष्ट हो गया। मंगलवार को रेड क्रॉस सोसायटी बागेश्वर की ओर से प्रभावित परिवार को राहत सामग्री वितरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली हादसे के विरोध में एनएसयूआई ने फूंका दिल्ली सरकार और भाजपा का पुतला

सोसायटी की ओर से पीड़ित परिवार को तिरपाल, कंबल, बर्तन सेट और हाइजीन किट प्रदान की गई ताकि वे अपने दैनिक जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। इस दौरान प्रभावित परिवार ने सहयोग के लिए रेड क्रॉस सोसायटी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश और भूस्खलन से छह ग्रामीण सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क प्रभावित

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी, विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास, भाजपा जिला महामंत्री धनश्याम जोशी, समाजसेवी कैलाश खुल्बे, एडवोकेट जगदीश आर्या, जगदीश खोलिया और मनोज भाई उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मूसलाधार बारिश से बागेश्वर बेहाल, 15 सड़कें बंद

सभी अतिथियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की घड़ी में समाज को एकजुट होकर पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए। रेड क्रॉस सोसायटी ने आश्वासन दिया कि आगे भी जरूरतमंद परिवारों को राहत और पुनर्वास में सहयोग जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp