logo

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

बागेश्वर : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, बहुली में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजित किया। यह आयोजन जिला जज के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता कुमारी ने विद्यार्थियों … Read more

एलाइंस फार साइंस कार्यक्रम के तहत अटल उत्कृष्ट पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कालेज वज्यूला में विज्ञान कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

बागेश्वर : एलाइंस फार साइंस कार्यक्रम के तहत अटल उत्कृष्ट पदम सिंह परिहार राजकीय इंटर कालेज वज्यूला में चार दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की विशिष्ट पहल से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यशाला के समन्वयक डा. भुवन … Read more

उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन, बागेश्वर इकाई का पुनर्गठन,विनोद खोलिया तीसरी बार निर्विरोध बने जिलाध्यक्ष

बागेश्वर। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन, बागेश्वर इकाई का द्विवार्षिक चुनाव लकड़ी टाल परिसर में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से पूरी हुई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और कार्यक्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। चुनाव में विनोद खोलिया लगातार … Read more

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बागेश्वर के कलाकारों ने बिखेरी चमक,सामूहिक लोकनृत्य में मिला तृतीय स्थान

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बागेश्वर की जनपदीय टीम ने चमक बिखेरी सामूहिक लोकनृत्य में तृतीय स्थान, कुल 33 प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में दी प्रस्तुति देहरादून/बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जनपद बागेश्वर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सामूहिक लोकनृत्य वर्ग में बागेश्वर ने … Read more

बागेश्वर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन सम्पन्न

बागेश्वर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित ब्लॉक सभागार में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को स्वावलंबन, स्थानीय उद्यमिता, सरकारी योजनाओं और सामाजिक नेतृत्व से जोड़ना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या,कार्यक्रम संयोजक दीपा आर्या,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया तथा … Read more

दिल्ली ब्लास्ट के बाद बागेश्वर पुलिस अलर्ट, जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान तेज

बागेश्वर। दिल्ली में हुए ब्लास्ट की गंभीरता को देखते हुए बागेश्वर पुलिस पूर्णतः अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बढ़ाते हुए पुलिस ने चेकिंग अभियान को सघन रूप से लागू कर दिया … Read more

ब्रेकिंग: कार में धमाका, आठ की मौत, 25 लोग घायल, दो कारें भी जलीं, इलाके में हड़कंप

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम लाल किले के गेट नंबर-1 के पास उस समय अफरातफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में पास खड़ी दो और कारें आ गईं और जलकर खाक हो … Read more

धन-धान्य कौथिग भराड़ी सैण में बागेश्वर के उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री ने किया स्टॉल का अवलोकन

चमोली/बागेश्वर। धन-धान्य कौथिग भराड़ी सैण, चमोली में आयोजित भव्य मेले में जनपद बागेश्वर के मुख्यमंत्री उद्यमशाला, रिप, एनआरएलएम के उद्यमियों एवं समूह सदस्यों द्वारा स्थानीय उत्पादों की व्यापक प्रदर्शनी लगाई गई। भराड़ी सैण स्टॉल के माध्यम से तांबे के बर्तन, कीवी एवं कीवी से बने मूल्यवर्धित उत्पादों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित पारंपरिक … Read more

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

*मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, आंदोलनकारियों को किया सम्मानित* *उत्तराखण्ड की रजत जयंती के मौके पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित हुआ दो दिवसीय समारोह* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित कार्यक्रम में … Read more

जिला सेवायोजन कार्यालय बागेश्वर ने कपकोट में लगाया रोजगार मेला

बागेश्वर : जिला सेवायोजन कार्यालय बागेश्वर द्वारा कपकोट के स्व० चन्द्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भावना शाही प्रमुख क्षेत्र पंचायत कपकोट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारीप्रवीण चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 18 नियोजक कम्पनियों के एचआर व … Read more