logo

महाअष्टमी पर दीपोत्सव से जगमगाई बाबा बागनाथ की नगरी, मां सरयू की भव्य आरती में उमड़े श्रद्धालु

बागेश्वर। महाअष्टमी के पावन अवसर पर बाबा बागनाथ की नगरी बागेश्वर में दीपोत्सव, मां सरयू की भव्य आरती और आतिशबाजी के साथ भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सरयू नदी के दोनों तटों पर हजारों दीपों की टिमटिमाती रोशनी से नगर जगमगा उठा। भव्य आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी और ग्रामीण सरयू … Read more

दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, पटाखा कारोबारियों को दिए सख्त निर्देश

बागेश्वर। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बागेश्वर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पटाखों की बिक्री को लेकर रविवार को कोतवाली बागेश्वर और बैजनाथ पुलिस ने व्यापारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नागरिकों, दुकानदारों और पटाखा कारोबारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की। … Read more

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 59 वाहन चालकों के चालान

बागेश्वर। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान चलाया। शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 59 वाहन चालकों के चालान किए गए। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने पर तीन बाइक सीज की गईं, जबकि … Read more

खाती और वनलेख के स्कूलों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए

बागेश्वर। साइबर अपराधों और बाल अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बागेश्वर पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज खाती और वनलेख में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को … Read more

जिला कार्यालय में पट्टा धारकों का धरना प्रदर्शन आज भी जारी

बागेश्वर : नवीन कुमार की दो स्वीकृत खदानों के निरीक्षण, अवैध खनन के आरोप और 51 लाख रुपये की पेनल्टी को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने खान अधिकारी के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाते हुए निरीक्षण और कार्रवाई का वैधानिक आधार मांगा है। इसके विरोध में पट्टाधारक पक्ष का कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना … Read more

रेखा आर्य और गिरधारी लाल साहू के बीच बयानबाजी पर गरजी एनएसयूआई, सरकार का पुतला फूंका

कपकोट। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रही बयानबाजी ने उत्तराखंड की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोलते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाने की मांग की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलेक्ट्रेट गेट के … Read more

फर्जी सोशल मीडिया आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण पहुंचे बैजनाथ थाना

बैजनाथ। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी के माध्यम से अपने नाम का दुरुपयोग करने और भ्रामक खबरें फैलाकर छवि धूमिल करने के आरोपों को लेकर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसी क्रम में आज वह अधिवक्ता साथियों के साथ बैजनाथ थाने पहुंचे और संबंधित सोशल मीडिया आईडी के खिलाफ … Read more

नगर के वरिष्ठ व्यापारी हरीश परिहार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बागेश्वर : नगर के वरिष्ठ व्यापारी हरीश परिहार (49) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया। शनिवार को सरयू-गोमती संगम पर नम आंखों … Read more

बिलौरी में विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

उपशीर्षक: गरीबी उन्मूलन दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया आयोजन, साइबर अपराध, नशे और बाल विवाह के प्रति किया जागरूक बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्राम बिलौरी (देवलधार) में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी … Read more

जिलाधिकारी ने खातीगांव में रात्रि चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश

बागेश्वर *।* *सड़क, बिजली एवं संचार सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर।* जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शुक्रवार को कपकोट ब्लॉक के दूरस्थ खातीगांव में रात्रि चौपाल आयोजित की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं … Read more