logo

कत्यूर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, संस्कृति और परंपरा का दिखा संगम

बागेश्वर बैजनाथ भकुनखोला मैदान में चार दिवसीय कत्यूर महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा सहित अन्य अतिथियों द्वारा रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। … Read more

पृथक विकास खंड बनाने की मांग को लेकर महातपस्या जारी

बागेश्वर : कांडा को पृथक विकास खंड बनाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आंदोलन के तहत महातपस्या क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान भैरव दत्त चंदोला तथा पंकज कुमार अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल चंदोला ने की। आंदोलनकारियों … Read more

पृथक विकासखंड की मांग पर कांडा में क्रमिक अनशन 11वें दिन भी जारी

संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन तेज, दो लोग महातपस्या में बैठे बागेश्वर: पृथक विकासखंड की मांग को लेकर विकासखंड संघर्ष समिति के तत्वावधान में कांडा स्थित कालिका मंदिर परिसर में चल रहा क्रमिक अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत महातपस्या में संघर्ष समिति के सचिव सुरेश रावत तथा स्वतंत्रता सेनानी के … Read more

जोलकांडे, लेटी, बोरगांव, शीशाखानी और सननकोट में 2-3 माह से आपूर्ति बाधित

बागेश्वर: जोलकांडे, लेटी, बोरगांव, शीशाखानी और सननकोट गांवों में गैस आपूर्ति बाधित होने से करीब 3 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 2-3 माह से इन पांचों गांवों में गैस की आपूर्ति सुचारु … Read more

खटीमा के वरिष्ठ पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में बागेश्वर के पत्रकारों का ज्ञापन

बागेश्वर: जिले के पत्रकारों ने अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर खटीमा के वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की है। साथ ही पत्रकारों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की अपील भी की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि ऊधमसिंह नगर … Read more

बागेश्वर में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधि पर वन विभाग अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

बागेश्वर, जनपद में वन्यजीवों, विशेषकर जंगली सूअरों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बागेश्वर वन प्रभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। ग्राम मल्लादेश में जंगली सूअर से संबंधित घटना के बाद विभाग ने … Read more

बागेश्वर में निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण शुरू,कपकोट व गरुड़ के विद्यालयों में भी पहुंचीं किताबें

बागेश्वर। शिक्षा विभाग की ओर से नए शैक्षिक सत्र के लिए जनपद में निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी सभागार में छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी … Read more

जिला अस्पताल बागेश्वर की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर संघर्ष वाहिनी का निरीक्षण, 15 सूत्रीय मांगों के साथ दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

बागेश्वर : जनपद के जिला अस्पताल बागेश्वर की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सामाजिक संगठन संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। निरीक्षण के बाद संगठन ने 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जारी करते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन … Read more

विकास के दावों की खुली पोल, डोली के सहारे अस्पताल पहुंची 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला

गांव में लोग न होने से एक दिन टला इलाज बागेश्वर/गरुड़। सरकार के विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच जिले के गरुड़ ब्लॉक से एक विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। ग्राम पंचायत कोटतुलारी के तोक दरणा में सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को बीमार बुजुर्ग महिला को लकड़ी … Read more

नत्था सिंह पोखरियाल राजकीय इंटर कॉलेज गलियाखेत में परीक्षाफल वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन

आज 31 मार्च 2026 को सत्र 2025 -26 गृह परीक्षा का परीक्षाफल वितरण. के साथ साथ विद्यालय में अनुशासित,मेधावी, तथा विभिन्न गतिविधियों में ,ब्लाँक,जनपद व राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को हेतु सम्मान / पुरस्कार वितरण समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ संपन्न किया । मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र … Read more