logo

बागेश्वर में निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण शुरू,कपकोट व गरुड़ के विद्यालयों में भी पहुंचीं किताबें

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। शिक्षा विभाग की ओर से नए शैक्षिक सत्र के लिए जनपद में निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी सभागार में छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी विद्यार्थियों को सत्र के प्रारंभ में ही पाठ्य सामग्री उपलब्ध हो, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि वितरण कार्य पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी पुस्तक वितरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि कपकोट और गरुड़ ब्लॉक के विद्यालयों में भी पुस्तकों का वितरण कराया जा चुका है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समय पर अध्ययन सामग्री मिल सके। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अभी तक कक्षा 1 से 8 तक के लगभग 18,415 तथा कक्षा 9 से 12 तक के 1004 छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का लाभ मिल गया है। अन्य छात्र छात्राओं को जल्द इसका लाभ मिल जाएगा। हम तेजी से पुस्तकों को छात्र छात्राओं तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है।
विद्यालयों में पुस्तकें मिलने से छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल को सराहते हुए कहा कि समय पर किताबें मिलने से बच्चों की पढ़ाई बेहतर होगी। शिक्षा विभाग ने भरोसा दिलाया है कि शीघ्र ही जनपद के सभी विद्यालयों में वितरण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  युवा खेल महोत्सव और संवाद कार्यक्रमों से युवाओं को जोड़ेगा भाजयुमो, हर बूथ पर तैयार होंगे 20 युवा कार्यकर्ता
Ad
Share on whatsapp