logo

नत्था सिंह पोखरियाल राजकीय इंटर कॉलेज गलियाखेत में परीक्षाफल वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन

खबर शेयर करें -

आज 31 मार्च 2026 को सत्र 2025 -26 गृह परीक्षा का परीक्षाफल वितरण. के साथ साथ विद्यालय में अनुशासित,मेधावी, तथा विभिन्न गतिविधियों में ,ब्लाँक,जनपद व राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को हेतु सम्मान / पुरस्कार वितरण समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ संपन्न किया ।

मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र प्रसाद डिमरी जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि श्री चन्द्रशेखर पैन्यूली क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान सदस्य ,अति विशिष्ट समस्त सेवित क्षेत्र के ग्राम प्रधान,विद्यालय प्रधानाचार्य ,पी टी ए अध्यक्ष श्रीमती राधा देवी ,एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी श्री दयाल सिंह सजवान ,आदि ने सयुंक्त रुप मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम के संचालन भाषा अध्यापक डाँ०मनोहर लाल जौनसारी ने किया ।

विद्यालय द्वारा रोहित पोखरियाल कक्षा 11 को” वेस्ट स्टूडेंट आफ ईयर” से सम्मानित किया गया। कुमारी मीनाक्षी कक्षा 9 को स्वच्छ वेशभूषा एवं अनुशासित छात्र के रूप में सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल-गरुड़ रोड पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, कार क्षतिग्रस्त,आधे घंटे बाद बहाल हुआ यातायात

विद्यालय में 6 सदन बनाए गए थे सभी सदनों के द्वारा पूरे वर्ष भर विद्यालय को संवारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया संपूर्ण गतिविधियों को देखते हुए कुमारी नीलम,कु० सिमरन ,रोबिन ,सुशील मोहित, रोहित आदि छात्रों को विद्यालय अनुशासन, स्वच्छता सकारात्मक दृष्टिकोण शिक्षकों का सम्मान आदि विभिन्न पहलुओं के साथ विद्यालय सहयोग करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा ।
विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी अनूपा कक्षा 8 ने 86% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कुमारी नव्या तृतीय स्थान कुमारी स्मिता ने प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की के बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में बाढ़ राहत कार्यों के लिए संयुक्त अभ्यास आयोजित किया गया

शिक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमशः6,7,8,9,व11 प्रथम कुमारी गीता ,कुमारी स्मिता, कुमारी अनूपा,प्रवेश सिंह,प्रिंस पोखरियाल, सरस्वती द्वितीय स्थान-समीर आरुषि, नव्या, सागर पंवार, दिव्या नीलम आदि ने स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रधानाचार्य ने कहा कि यह परिणाम केवल लिखित परीक्षा का नहीं बल्कि विद्यालय के वर्ष भर में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन के अनुसार छात्र-छात्राओं के चहुमुखी विकास को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। विद्यालय मे बच्चें पुस्तककीय ज्ञान तक सीमित न रहे ,उनके भविष्य को ध्यान में रखकर नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास, शारीरिक विकास,बौद्धिक विकास आदि को ध्यान में रखकर आज की इस प्रतिस्पर्धा वाले जीवन के लिए तैयार करने का प्रयास किया जाता हैं।

वर्तमान समय में नशा छात्र-छात्राओं के लिए एक अभिशाप बनता जा रहा है उसे रोकने के लिए समय-समय पर विद्यालय में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है जिससे बच्चे मन भटक न जाए और वह अपनी क्षमताओं का सही इस्तेमाल कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विधायक कार्यालय का घेराव, मुख्य मार्ग पर लगा जाम

प्रत्येक कक्षा में सर्वोच्च तीन स्थान प्राप्त करने वाले, कक्षा का आदर्श छात्र वह कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।

आज किस कार्यक्रम में सभी विद्यालय के वरिष्ठ विद्वान शिक्षक ,विदुषी शिक्षिका कार्यालय कार्मिक ,अभिभावक एवं छात्र-छात्रा बधाई के पात्र है जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, श्री सुरेश रावत ,श्री नीरज पैन्यूली, श्री प्रमेश कुमार श्री विजेंद्र सिंह रावत,श्री मनोहर लाल,श्री अरविंद कुमार,श्री विनोद सेमवाल ,श्रीमती शिवानी जोशी श्रीमती पूजा सरज्यूली, श्री सचिन राणा श्री विमल किशोर बिष्ट ,श्री महादेव खंडूरीआदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp