logo

विकास के दावों की खुली पोल, डोली के सहारे अस्पताल पहुंची 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला

खबर शेयर करें -

गांव में लोग न होने से एक दिन टला इलाज

बागेश्वर/गरुड़। सरकार के विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच जिले के गरुड़ ब्लॉक से एक विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। ग्राम पंचायत कोटतुलारी के तोक दरणा में सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को बीमार बुजुर्ग महिला को लकड़ी की डोली के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत को उजागर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 405 ग्राम पंचायतों के 403 उप प्रधान हुए निर्वाचित

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दरणा निवासी देवकी देवी (78) पत्नी राम सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सड़क न होने और गांव में पर्याप्त लोग मौजूद न होने के कारण उन्हें उसी समय अस्पताल ले जाना संभव नहीं हो सका। रविवार को कोटतुलारी तोक से ग्रामीणों को बुलाकर महिला को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया। जहां से उन्हें सीएचसी बैजनाथ ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। ग्रामीणों ने दरणा गांव गरुड़ से करीब पांच किलोमीटर और मुख्य सड़क से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन आज तक यहां सड़क नहीं पहुंच पाई है।

Share on whatsapp