logo

बागेश्वर में रक्तदाता डायरेक्टरी पुनरीक्षण अभियान जारी अब तक 150 लोगों का पंजीकरण, 5 हजार रक्तदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य

बागेश्वर। जनपद में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रक्तदाता डायरेक्टरी के पुनरीक्षण का अभियान लगातार जारी है। इस मुहिम के तहत अब तक करीब 150 लोगों का पंजीकरण कर नई डायरेक्टरी तैयार की जा चुकी है। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया जा रहा है कि … Read more

खनन पट्टा मामले में प्रार्थना पत्र खारिज

बागेश्वर। खनन पट्टे से जुड़े एक मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार तिवारी की अदालत ने प्रार्थी नवीन कुमार द्वारा दायर प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया है। प्रार्थी ने जिला खान अधिकारी, बागेश्वर पर बिना वैधानिक अधिकार के खनन कार्य में हस्तक्षेप, कर्मचारियों को डराने-धमकाने तथा पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए थे। … Read more

गरुड़-बैजनाथ में मेडिकल स्टोरों पर बड़ी कार्रवाई अनियमितताओं पर दो दुकानों की दवा बिक्री पर तत्काल रोक

बागेश्वर। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए औषधि प्रशासन विभाग ने गरुड़ एवं बैजनाथ क्षेत्र में सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कई मेडिकल स्टोरों की जांच की गई, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की। अपर आयुक्त औषधि प्रशासन, उत्तराखंड देहरादून एवं जिला अधिकारी बागेश्वर के निर्देशों के … Read more

गरुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान,आइसक्रीम और मदिरा के नमूने जांच को भेजे, कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

बागेश्वर: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गरुड़ क्षेत्र में वृहद स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। यह अभियान अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिला अधिकारी बागेश्वर के निर्देशों के अनुपालन में संचालित किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रकाश फुलारा एवं खाद्य … Read more

अग्निवीर योजना पर कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रदेश अध्यक्ष का हमला,कहा युवाओं के भविष्य से हो रहा है खिलवाड़

बागेश्वर। अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस का विरोध तेज होता जा रहा है। आज कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग ने बागेश्वर कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार की योजना पर गंभीर सवाल उठाए। साथ ही नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इसके संभावित प्रभावों से अवगत कराया गया। सेवानिवृत्त … Read more

जिला बार एसोसिएशन बागेश्वर का शपथ ग्रहण संपन्न,जिला जज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

बागेश्वर। जिला बार एसोसिएशन बागेश्वर का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज पंकज तोमर उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी, सिविल जज योगेन्द्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता कुमारी तिवारी, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग … Read more

सुप्रीम कोर्ट में ‘विशेष समाधान समारोह’ से मिलेगा त्वरित न्याय, 9 मई को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत

बागेश्वर : आमजन को सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों पर एक अहम पहल की जा रही है। इसके तहत आगामी 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में तीन दिवसीय ‘विशेष समाधान समारोह’ का आयोजन … Read more

कॉफी विद डी.एम.” कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं का सम्मान, करियर मार्गदर्शन पर विशेष जोर

बागेश्वर, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में ब्लॉक स्तर पर शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त करने वाली होनहार छात्राओं के सम्मान एवं प्रोत्साहन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में “कॉफी विद डी.एम.” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी … Read more

कपकोट-रीठाबगड़ मार्ग पर कार-बाइक भिड़ंत, दंपति गंभीर घायल

बागेश्वर : कपकोट-रीठाबगड़ मोटर मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 11:07 बजे हल्द्वानी की ओर जा रही अर्टिका कार (UK02 TA 0404) और … Read more

निजी पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक केंद्रों का औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई।

बागेश्वर: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे और महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित निजी पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक केंद्रों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। बुधवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित मिश्रा एवं उप जिलाधिकारी गरुड़ वैभव कांडपाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न केंद्रों का … Read more