logo

जिला बार एसोसिएशन बागेश्वर का शपथ ग्रहण संपन्न,जिला जज ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला बार एसोसिएशन बागेश्वर का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज पंकज तोमर उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी, सिविल जज योगेन्द्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता कुमारी तिवारी, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग सदस्य हंसी रौतेला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान जिला जज पंकज तोमर ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष राजेश रौतेला, उपाध्यक्ष नरेंद्र कोरंगा, सचिव पंकज धपोला, सह सचिव अनिल भाकुनी, महिला उपाध्यक्ष भगवती धपोला, महिला सचिव रंजना सिंह, कोषाध्यक्ष हरीश चंद्र आर्या तथा पुस्तकालय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह परिहार व कार्यकारिणी सदस्य विनोद भट्ट, सुरेंद्र नेगी, मयंक चौबे, कैलाश चंद्र एवं अजेंद्र सिंह कोरंगा ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन मनोज जोशी ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान के तहत कुँवारी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मिल्खाडूगरचा में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp