logo

बागेश्वर में रक्तदाता डायरेक्टरी पुनरीक्षण अभियान जारी अब तक 150 लोगों का पंजीकरण, 5 हजार रक्तदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रक्तदाता डायरेक्टरी के पुनरीक्षण का अभियान लगातार जारी है। इस मुहिम के तहत अब तक करीब 150 लोगों का पंजीकरण कर नई डायरेक्टरी तैयार की जा चुकी है।
अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया जा रहा है कि एक रक्तदान से चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है, लेकिन वर्तमान में रक्त की मांग और उपलब्धता के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है। इसी अंतर को कम करने के लिए यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। रेडक्रॉस के सचिव आलोक पांडे ने बताया कि वर्ष 2021 में भी रक्त समूह डायरेक्टरी तैयार की गई थी, जिसे व्यापक सराहना मिली थी। हालांकि समय के साथ कई लोग जनपद से बाहर चले गए हैं, ऐसे में नई डायरेक्टरी के माध्यम से नए रक्तदाताओं को जोड़ने और विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न संस्थानों, बाजारों, कॉलेजों और विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही टीम गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और अभियान से जोड़ने का कार्य भी कर रही है। रेडक्रॉस का लक्ष्य पहले चरण में 5 हजार रक्तदाताओं की डायरेक्टरी तैयार करना है, ताकि आपात स्थिति में जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर वाछम ग्राम पंचायत ने खोला मोर्चा,22 जुलाई से क्रमिक अनशन की चेतावनी
Ad
Share on whatsapp