logo

गरुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान,आइसक्रीम और मदिरा के नमूने जांच को भेजे, कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गरुड़ क्षेत्र में वृहद स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। यह अभियान अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिला अधिकारी बागेश्वर के निर्देशों के अनुपालन में संचालित किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रकाश फुलारा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने किया। टीम ने गरुड़ के रिटेल प्रतिष्ठानों और मदिरा के ठेकों में व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनस्वास्थ्य और आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आइसक्रीम के 4, बीयर का 1 तथा अंग्रेजी रम का 1 कुल 6 नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। कार्रवाई के तहत एक डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा मौके पर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया। वहीं एक अंग्रेजी मदिरा के ठेके पर एफएसएसएआई लाइसेंस न होने पर चालान किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पर्यटन सीजन के मद्देनजर ऐसे औचक निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थ की बिक्री हो रही हो, तो टोल फ्री नंबर 1800-180-424 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजन राम के परिवार को 11 दिन बाद भी नहीं मिली आर्थिक मदद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सरकार से की तत्काल राहत की मांग
Ad Ad
Share on whatsapp