logo

अग्निवीर योजना पर कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रदेश अध्यक्ष का हमला,कहा युवाओं के भविष्य से हो रहा है खिलवाड़

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस का विरोध तेज होता जा रहा है। आज कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग ने बागेश्वर कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार की योजना पर गंभीर सवाल उठाए। साथ ही नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इसके संभावित प्रभावों से अवगत कराया गया। सेवानिवृत्त कर्नल राम रतन नेगी ने कहा कि 14 जून 2022 को लागू की गई अग्निवीर योजना युवाओं के रोजगार और सैन्य भविष्य के साथ सीधा समझौता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत युवाओं की सेना में भर्ती केवल चार वर्षों के लिए की जा रही है, जिसमें अधिकतम 25 प्रतिशत युवाओं को ही स्थायी सेवा का अवसर मिल सकेगा। कर्नल नेगी ने कहा कि पहले की नियमित भर्ती व्यवस्था युवाओं को स्थायित्व, सम्मानजनक सेवा अवधि और भविष्य की सुरक्षा प्रदान करती थी, लेकिन नई व्यवस्था में चार साल बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। इससे युवाओं में असुरक्षा और निराशा का माहौल बन रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां पहले सालभर में लगभग 80 प्रतिशत भर्ती प्रक्रियाएं संचालित होती थीं, अब यह घटकर करीब 20 प्रतिशत रह गई हैं, जिससे बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। नेगी ने यह भी कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं के लिए सेना केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि परंपरा और सम्मान का प्रतीक रही है। अग्निवीर योजना इस परंपरा को कमजोर कर सकती है और क्षेत्र में आर्थिक अस्थिरता तथा पलायन की समस्या को और बढ़ा सकती है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक करते हुए योजना को वापस लेने की मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि युवाओं के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर व्यापक जनसमर्थन जुटाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए बागेश्वर में कांग्रेस का सांकेतिक उपवास, वीवीआईपी मामले की जांच तेज करने की मांग
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp