logo

अर्जुन म्यूज़िक स्टेज वर्क एकेडमी का 9 नवंबर को होगा शुभारंभ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले के संगीत प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। अर्जुन म्यूज़िक स्टेज वर्क एकेडमी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। एकेडमी का भव्य उद्घाटन समारोह 9 नवंबर (रविवार) को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। एकेडमी का उद्देश्य जिले की छिपी हुई संगीत प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।
एकेडमी के संचालक अर्जुन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सभी संगीत प्रेमियों, विद्यार्थियों और कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर एक छोटा सा जैमिंग सेशन भी आयोजित होगा, जिसमें युवा कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को सुरमय बनाएंगे। उन्होंने बताया कि, एकेडमी की ओर से अनाथ एवं जरूरतमंद विशेष बच्चों के लिए सीमित सीटों पर निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण की सुविधा दी जाएगी। सामान्य विद्यार्थियों के लिए नियमानुसार शुल्क लागू रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सात दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने सीखी भारतीय भाषाएं, संस्कृति और लोक परंपराएं; पारंपरिक खेलों में दिखाया उत्साह
Ad
Share on whatsapp