logo

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास भवन में किया प्रदर्शन, कार्य आवंटन की उठाई मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : बीटीसी सदस्यों ने विकास भवन में प्रदर्शन कर कार्य आवंटन को लेकर अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान सदस्यों ने डीडीओ संगीता आर्या से बीटीसी कार्ययोजना पर वार्ता करते हुए ठेकेदारी प्रथा एवं जीएसटी व्यवस्था का विरोध किया। सदस्यों का कहना था कि निर्माण कार्यों में सामग्री पर जीएसटी का भुगतान उन्हें स्वयं करना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य मनरेगा के तहत कराए जाएं। उनका आरोप है कि वर्तमान में अधिकांश कार्य ग्राम प्रधानों के माध्यम से कराए जा रहे हैं, जबकि बीटीसी सदस्यों को जीएसटी का हवाला देकर कार्य नहीं दिए जा रहे हैं। बीटीसी सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें शीघ्र कार्य आवंटित नहीं किए गए तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक प्रमुख दीपा देवी, ज्येष्ठ प्रमुख मनीष कुमार, बहादुर सिंह, नरेंद्र परिहार, गोपाल दत्त भट्ट, नवीन कुमार, सुंदर लाल, सुनील जोशी, मनीष कुमार, कमल टम्टा, काजल आर्या, सीला देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कपकोट में कांग्रेस ने थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad
Share on whatsapp