logo

शिक्षकों की कमी से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया प्रदर्शन।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के असो मल्लाखेत के ग्रामीणों ने राजकीय इंटर कॉलेज असो में शिक्षकों की कमी पर नाराजगी जताते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर जल्द शिक्षकों की कमी पूर्ण करने की मांग की है।

बता दे की राजकीय इंटर कॉलेज असो में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई ग्रामीणों ने बताया की उनके क्षेत्र में एकमात्र विद्यालय है जिसमें शिक्षकों की भारी कमी है इसको देखते हुए उनके द्वारा इससे पहले भी कई बार शिक्षकों की मांग जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से की जा चुकी है लेकिन अभी तक उनकी मांग पर कोई भी विचार विमर्श नहीं किया गया है ना ही किसी शिक्षको को वहां भेजा गया है उन्होंने कहा कि शिक्षक न होने की वजह से क्षेत्र के बच्चों का पठन-पाठन पूरी तरह से बाधित हो गया है उन्होंने कहा उनको मजबूरन गांव से बागेश्वर नगर या अन्य जगह अभिभावकों को बच्चों को पढ़ने के लिए भेजना पड़ रहा है। जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके विद्यालय में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में मुख्य विषयों के शिक्षक ही मौजूद नहीं है जबकि अन्य विषय में भी शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से जल्द शिक्षकों की कमी पूर्ण करने की मांग की है। साथ ही कहा की अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वही मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सौन ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में अतिथि शिक्षकों के माध्यम से शिक्षकों की कमी को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला देवी, दीवान सिंह, नरेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, नंदी देवी, भगवान राम, हरीश राम, सुंदर सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp