logo

बागेश्वर में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 10 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त को जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार सोमवार 10 अगस्त 2026 को जनपद बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
प्रशासन ने यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। मौसम विभाग की ओर से जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा न करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। विशेष रूप से नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुरानी पेंशन की मांग को लेकर बागेश्वर में कर्मचारियों का पेंशन उपवास, NPS-UPS-TET के खिलाफ उठी आवाज
Ad
Share on whatsapp