logo

सभी कंपनियां अपने नेटवर्क कवरेज क्षेत्र की सर्वर-आधारित रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें : जिलाधिकारी

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक सम्पन्न — जिले में शून्य शैडो जोन सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित

बागेश्वर : जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क एवं संचार व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मंडलेसरा में किराये के कमरे में मिली 12वीं की छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बैठक में बीएसएनएल के डिविजनल इंजीनियर आशीष निगम ने बताया कि जनपद में स्थापित कुल 48 टावरों में से 46 टावर सुचारू रूप से कार्यरत हैं, जबकि 2 टावरों सुचारू नहीं हो सकें है। उन्होंने नेटवर्क एवं शैडो एरिया वाले क्षेत्रों की जानकारी भी दी।

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बीएसएनएल, एयरटेल एवं जियो नेटवर्क के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कंपनियां अपने नेटवर्क कवरेज क्षेत्र की सर्वर-आधारित रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं, आपदा प्रबंधन एवं जनसंपर्क के लिए अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में बागेश्वर की बेटियों का दम, सात स्वर्ण समेत 16 पदक जीते

डीएम ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य “शून्य शैडो जोन” प्राप्त करना है, ताकि जिले के प्रत्येक गांव तक निर्बाध संचार सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि शैडो क्षेत्रों की उपजिलाधिकारी फील्ड सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे शीघ्र समाधानात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  डिग्री कॉलेज मैदान में जनपदीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू, 700 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

बैठक में सीडीओ आर.सी. तिवारी, एडीएम एन.एस. नबियाल, एसडीएम प्रियंका रानी, ललित मोहन तिवारी, बीएसएनएल आशीष निगम, ईई पीडब्ल्यूडी संजय पांडे, ईई इरीगेशन हामिद हसन, ईओ नगरपालिका कपकोट बलवंत सिंह, जीएम डीआईसी चंद्र मोहन, एसडीओ तनुजा परिहार, इंजीनियर वोडाफोन आइडिया सुमित कुमार, एयरटेल प्रतिनिधि गिरिधर सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp