logo

एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती बने भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

खबर शेयर करें -

बागेश्वर/ गरुड़: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मंडोली जी द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए गरुड़ क्षेत्र के युवा नेता एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती को भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और युवाओं के बीच लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑटोमोटिव ट्रेड के छात्र-छात्राओं का राजकीय पॉलीटेक्निक गरुड़ में शैक्षिक भ्रमण

उनके प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मंडोली, भाजपा जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित समस्त बागेश्वर विधायक पार्वती दास जी कपकोट विधायक सुरेश गडीया दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट जी भाजपा परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 वाहन चालकों के चालान, 14 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

इस अवसर पर एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। युवाओं को संगठन से जोड़ना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन ने चलाया स्वच्छता अभियान

क्षेत्र में युवाओं में इस नियुक्ति को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp