logo

अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर ने क्रिकेटर ऋषभ पंत से की मुलाकात,हादसे घायल पंत का जाना हाल

खबर शेयर करें -

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर शनिवार सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। वे शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने आज कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की। दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना। उन्होंने बताया कि पंत की हालत में बहुत सुधार है। पंत की मां से बात की
उन्होंने कहा कि पंत फाइटर हैं। हम दोनों ने उनके काफी बात की। उन्हें हंसाया भी। उनके बात कर लगता है वे स्वस्थ हैं। कहा कि हम दोनों ऋषभ पंत के फैन हैं। इसलिए हमारा मन उनसे मिलने का था। हम खुश हैं वे ठीक हैं। हमारी और देश की दुआएं उनके साथ हैं। कहा कि हमारी कामना है हम जल्द ही उन्हें फिर से क्रिकेट ग्राउंड पर देखें

पंत के सिर और रीढ़ की हड्डी का स्कैन हो चुका है और रिपोर्ट सामान्य है। पंत के पैर में फ्रैक्टर है, सिर और कमर पर भी चोट हैं। बता दें कि ऋषभ पंत शुक्रवार को दिल्ली से रुड़की लौटते समय नारसन के समीप हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp