logo

पॉक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त गिरफ्तार, कपकोट पुलिस की कार्रवाई

खबर शेयर करें -

कपकोट: महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत थाना कपकोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म से जुड़े मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वादिनी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त ने उसकी 16 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया और पूर्व में उसका गर्भपात भी कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कपकोट में एफआईआर संख्या 18/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त भूपाल शाह (उम्र 47 वर्ष), निवासी ग्राम मल्लादेश फरसाली, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 65(1)/88 बीएनएस तथा 5(L)/5(N)/5(J)(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मंजू पंवार, उपनिरीक्षक संजय धौनी, कांस्टेबल हरीश सनवाल और कांस्टेबल अशोक टम्टा शामिल रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर वाछम ग्राम पंचायत ने खोला मोर्चा,22 जुलाई से क्रमिक अनशन की चेतावनी
Ad
Share on whatsapp