logo

विश्व होम्योपैथिक दिवस पर सिरकोट में स्वास्थ्य शिविर, 48 लोगों को मिला लाभ

बागेश्वर: विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सिरकोट द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज सिरकोट, ब्लॉक गरुड़ में एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निदेशक होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं देहरादून डॉ. जे.एल. फिरमाल एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. शिखा सम्मल के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में होम्योपैथिक चिकित्सा के जनक … Read more

जिला बार संघ बागेश्वर चुनाव की अधिसूचना जारी, 18 अप्रैल को मतदान

बागेश्वर: जिला बार संघ बागेश्वर के वर्ष 2026 से 2028 के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज जोशी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 8 अप्रैल से प्रारंभ हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 8 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची के … Read more

राज्य आंदोलनकारियों का प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे

बागेश्वर: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने बुधवार को उत्तराखंड क्रांतिक दल की अगुवाई में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर राज्य निर्माण से जुड़े मुद्दों, मूलभूत सुविधाओं और जनहित से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। आंदोलनकारियों ने कहा कि पृथक … Read more

जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण विभाग की कार्यशैली पर जताई नाराजगी, वेतन रोकने के निर्देश

बागेश्वर: कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित जिला सैनिक कल्याण विभाग की त्रैमासिक बैठक में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं बिना तैयारी के बैठक में उपस्थित होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए … Read more

कौसानी के होटल व्यवसायी बीडी जोशी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

बागेश्वर : कौसानी के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी बीडी जोशी को पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। रामनगर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा ने बताया … Read more

कौसानी ‘भूत मंदिर’ विवाद पर विराम, जांच में स्कूल का कोई संबंध नहीं

कौसानी: राजकीय इंटर कॉलेज कौसानी में कथित ‘भूत मंदिर’ को लेकर उठे विवाद पर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता की जांच में सामने आया है कि उक्त मंदिर का विद्यालय से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है और पीटीए की धनराशि भी पूरी तरह सुरक्षित है। खंड शिक्षा अधिकारी ने … Read more

पॉक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त गिरफ्तार, कपकोट पुलिस की कार्रवाई

कपकोट: महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत थाना कपकोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म से जुड़े मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वादिनी … Read more

विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 हजार की रिश्वत लेते लेखाकार रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अल्मोड़ा जनपद के विकासखंड लमगड़ा में तैनात लेखाकार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेखाकार हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट द्वारा एक शिकायतकर्ता से शौचालय निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत तीन लाख रुपये के टेंडर … Read more