logo

बागेश्वर छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के आशीष ने एनएसयूआई के प्रकाश को 413 मतों से दी मात।

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों की मतगणना पूरी हो चुकी है। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के आशीष कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रकाश वाच्छमी को 413 वोटों से परास्त किया।

वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर दर्शन जोशी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुणाल सिंह को 200 वोटों से परास्त कर विजय हासिल की।

महासचिव के पद पर निर्विरोध कमलेश कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध नेहा फर्त्याल, छात्र उपाध्यक्ष पर निर्विरोध दिपांशु भट्ट, सहसचिव पद पर निर्विरोध चाहत थापा, सांस्कृतिक सचिव पद पर निर्विरोध राहुल जोशी निर्वाचित हुए। चुनाव के परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नगर में विजय जुलूस निकालकर ज़श्न मनाया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp