logo

बीएसएनएल कार्यालय अल्मोड़ा में देर रात लगी भीषण आग, सर्वर रूम जलकर हुआ राख,चार जिलों की सेवाएं हुई प्रभावित।

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा जिला मुख्यालय स्थित बीएसएनएल कार्यालय में कल देर रात आग लग गई। दमकल के दो वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से सर्वर रूम पूरी तरह से जल गया है। बताया जा रहा है कि इसके चलते बीएसएनएल की चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश परगाईं ने बताया कि रात करीब 11 बजे सूचना पर दमकल की टीम तत्काल भेज दी गई थी। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं लग सका है। दमकल के दो वाहनों ने घंटेभर की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया।

फाइबर रूम और सर्वर जलने की सूचना है। इधर, आग के बाद से ही क्षेत्र में लगभग सभी नेटवर्क प्रदाताओं की संचार व्यवस्था ठप हो गई है। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। दमकल विभाग के मुताबिक जून 2020 में भी इसी कार्यालय में आग लगी थी। उस दौरान भी चार जिलों की सेवाएं ठप हो गई थीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp