logo

बागेश्वर डिग्री कॉलेज मैदान में 90 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स संपन्न

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। डिग्री कॉलेज खेल मैदान में ‘मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना’ के वर्ष 2026-27 के तहत 14 से 23 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल प्रतियोगिता में जिले के कुल 90 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
ट्रायल के दौरान एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस और कबड्डी में प्रतिभा का परीक्षण किया गया। साथ ही वॉलीबॉल, कराटे, हॉकी और बास्केटबॉल के खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट खेल प्रशिक्षकों द्वारा लिया गया। बैटरी टेस्ट के अंतर्गत 30 मीटर फ्लाइंग, मेडिसिन बॉल, 6×10 शटल रन, वर्टिकल जम्प और 800 मीटर रन आयोजित किए गए।
चयनितों को मिलेगी स्कॉलरशिप और किट की राशि
चयन प्रक्रिया चार आयु वर्गों (14-17 वर्ष, 17-19 वर्ष, 19-21 वर्ष एवं 21-23 वर्ष) में संपन्न हुई। जनपद स्तर पर प्रत्येक आयु वर्ग एवं खेल में 02 बालक व 02 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित कुल 100 बालक और 100 बालिकाओं को खेल विभाग द्वारा प्रति माह ₹2,000 की छात्रवृत्ति तथा खेल उपकरण हेतु ₹10,000 की धनराशि दी जाएगी।
कार्यक्रम को संपन्न कराने में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती किरण परिहार, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, गणेश धपोला, राजेन्द्र दफोटी समेत खेल, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्टेट बॉक्सिंग में बागेश्वर की बेटियों ने लहराया परचम,भूमिका बसेड़ा ने जीता स्वर्ण, जया कोरंगा ने हासिल किया रजत
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp