logo

धैना में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लगा स्वास्थ्य शिविर, 80 ग्रामीणों ने लिया लाभ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : आयुष्मान आरोग्य मंदिर में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत एक भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें लगभग 70 से 80 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान 15 से 20 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, उच्च रक्तचाप, मधुमेह (डायबिटीज), खून की जांच, ओरल कैंसर समेत संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की गई।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को नियमित जांच और समय पर उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  सात सूत्रीय मांगों पर अड़े सफाई कर्मी, कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी

इस अवसर पर सेवाएं देने वालों में

चिकित्सक: डॉ. आंचल दोसाद

CHO: बिमला दोसाद, हेमा थापा, स्वाति, मयंक जोशी

ANM: गीता उपाध्याय

आशा फैसिलिटेटर: गीता तिवारी, बिमला बोरा, पुष्पा दोसाद

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाएं सम्मानित

आशा कार्यकर्त्ता: लीला तिवारी, कमला जोशी, उषा जोशी, लीला भट्ट, लीला आर्या, लक्ष्मी देवी, मुन्नी देवी

चंदन डायग्नोसिस स्टाफ: तुलसी कार्की, निशांत

इसके अतिरिक्त बीटीसी सदस्य भगवत सिंह राणा एवं श्रीमती भगवती, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, रा.ई.का प्रधानाचार्य नीलेन्द्र,अध्यापक प्रेम जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

Share on whatsapp