logo

बाल विज्ञान महोत्सव में 250 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून के तत्वावधान में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महोत्सव में विकासखंड बागेश्वर के विभिन्न विद्यालयों से 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में विज्ञान कविता हिंदी/स्थानीय भाषा, अंग्रेजी विज्ञान कविता, विज्ञान मॉडल, विज्ञान क्विज और विज्ञान नाटक प्रतियोगिताएं जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित हुईं। हिंदी/स्थानीय भाषा कविता के जूनियर वर्ग में हर्षिता प्रथम, मयंक पांडे द्वितीय और गरिमा मेहता तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में दक्षिण उपाध्याय प्रथम, जिज्ञासा पंत द्वितीय और सरिता गड़िया तृतीय रहीं। अंग्रेजी कविता में जूनियर वर्ग से सानवी फरसवाण और सीनियर वर्ग में दक्षेश उपाध्याय प्रथम रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भालू के आतंक से घरों में कैद बदियाकोट के ग्रामीण, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञान मॉडल के जूनियर वर्ग में अखिलेश पांडे प्रथम, वरुण पांडे द्वितीय और दृश्या कोहली तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में कल्पना दानू प्रथम, साक्षी गोस्वामी द्वितीय और हिमांशु कुमार तृतीय रहे। विज्ञान क्विज के जूनियर वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनरसा तथा सीनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की टीम प्रथम रही। विज्ञान नाटक के जूनियर वर्ग में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंत कोराली और सीनियर वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर की टीम विजेता रही।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के तहत जारी सभी 42,426 नोटिसों की सुनवाई शत-प्रतिशत पूर्ण

जनपद संयोजक एवं प्रधानाचार्य दीपचन्द्र जोशी ने विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करना है। उन्होंने बताया कि यूकॉस्ट की ओर से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए लैब ऑन व्हील्स तथा विद्यालयों में स्टेम लैब स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन के भुगतान को लेकर ठेकेदारों ने जिला कार्यालय में किया प्रदर्शन,एक सप्ताह में भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

प्रतिभागी लोकेश ने कहा कि महोत्सव में शामिल होकर विज्ञान को नए तरीके से समझने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। वहीं देव दर्शन जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और नए प्रयोग करने की प्रेरणा मिलती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp