logo

ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के साथ 59 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत झिरौली पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छह अद्दे मैकडॉवल अंग्रेजी शराब और 48 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर : दस सूत्रीय मांगों को लेकर देहरादून रवाना हुए ग्राम प्रधान, कल सचिवालय का करेंगे घेराव

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश और पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में झिरौली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चंदन सिंह जनौटी (59), निवासी ग्राम जनौटीपालड़ी, थाना झिरौली को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा ज्योति यात्रा को लेकर बागेश्वर में ट्रैफिक प्लान जारी शहर में कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, डिग्री कॉलेज मैदान में होगी वाहनों की पार्किंग

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना झिरौली में एफआईआर संख्या 14/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह रही पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक मनोहर चंद, हेड कांस्टेबल नवीन गिरी, हेड कांस्टेबल प्रमोद रावत, हेड कांस्टेबल प्रकाश जोशी और हेड कांस्टेबल उमेश पंत शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि और दशहरा को लेकर अलर्ट मोड में बागेश्वर पुलिस, टैक्सी चालकों को किया जागरूक

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp