logo

यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 5 यात्रियों के दबने की आशंका

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी :
चारधाम यात्रा के प्रमुख यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, 9 किमी की दूरी पर स्थित भैरव मंदिर के पास अचानक भूस्खलन हो गया, जिसमें 3 से 5 यात्रियों के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ व मेडिकल टीम को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया। रेस्क्यू कार्य युद्धस्तर पर जारी है। साथ ही पुलिस टीम भी राहत-बचाव कार्य के लिए घटनास्थल की ओर भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के साथ 59 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

एक यात्री का इलाज जानकीचट्टी अस्पताल में

प्रशासन द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि एक घायल यात्री को जानकीचट्टी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  असहाय बेटियों और बुजुर्गों संग बांटी रक्षाबंधन की खुशियां

डीएम की सतत निगरानी

जिलाधिकारी उत्तरकाशी की ओर से स्थिति पर नजर रखने के लिए स्मार्ट कंट्रोल रूम से निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को मौके पर तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं।

यात्रा मार्ग पर बढ़ाई गई सतर्कता

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ रोड पर गिरा विशाल पेड़, फायर सर्विस ने खुलवाया मार्ग

हादसे के बाद यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर सतर्कता और सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। मौसम विभाग पहले ही इस मार्ग को भूस्खलन संभावित क्षेत्र घोषित कर अतिरिक्त सावधानी बरतने की चेतावनी दे चुका था। यह हादसा उस चेतावनी को गंभीरता से लेने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp