logo

गरुड़ रोड पर गिरा विशाल पेड़, फायर सर्विस ने खुलवाया मार्ग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मानसून के बीच गरुड़ रोड पर अढौली के समीप विशाल पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर सड़क से हटाया और यातायात सुचारु कराया।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन और बाधित मार्गों को तत्काल खुलवाने के लिए पुलिस और फायर सर्विस की टीमें अलर्ट हैं। इसी क्रम में मंगलवार को फायर स्टेशन बागेश्वर की रेस्क्यू टीम को अढौली के पास सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना मिली।
सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने आधुनिक वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क किनारे किया। इसके बाद सड़क से अवरोध हटाकर यातायात को पूरी तरह सुचारु कराया गया।
फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई के चलते मार्ग पर लंबे समय तक यातायात बाधित नहीं रहा। मानसून को देखते हुए पुलिस और फायर सर्विस की टीमें जिले में संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 2 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Ad Ad
Share on whatsapp