logo

बागेश्वर में 405 ग्राम पंचायतों के 403 उप प्रधान हुए निर्वाचित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : शासन की अधिसूचना के अनुसार उप प्रधान ग्राम पंचायतों के चुनाव शांतिपूवर्ण संपन्न हो गए हैं। जिले में 405 ग्राम पंचायतों के 403 उप प्रधान निर्वाचित हुए। सभी उपप्रधान निर्विरोध चुन लिए गए। गरुड़ में सभी ग्राम पंचायतों के उपप्रधान बन गए हैं। कपकोट में ग्राम पंचायत भयूं तथा बागेश्वर विकास खंड में ग्राम पंचायत द्यांगण में उपप्रधान का पद अभी रिक्त रह गया है।
बुधवार को तीनों विकास खंडों में उप ग्राम प्रधान को लेकर सुबह से सरगर्मियां तेज रहीं। आठ से दो बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद मतगणना हुई। गरुड़ विकास खंड 101 ग्राम पंचायतों के उप प्रधान निर्वाचित हुए। कपकोट में 122 में से 121 उप प्रधान चुने गए। जबकि बागेश्वर विकास खंड में 182 ग्राम पंचायतों में 181 उप प्रधान निर्वाचित हुए। खंड विकास अधिकारी बागेश्वर आलोक भंडारी, गरुड़ देवेंद्र पुरी तथा कपकोट सुभाष लोहनी ने बताया कि उप प्रधान का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीवीआईपी ड्यूटी के चलते बागेश्वर में बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही डायवर्ट
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp