logo

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत,20 से अधिक घायल,उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट

खबर शेयर करें -

पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें आतंकियों ने पर्यटकों से भरी बस को निशाना बनाकर गोलियां बरसाईं। इस हमले में 27 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली है। घटना के बाद नैनीताल सहित पूरे उत्तराखंड में अलर्ट जारी कर दिया है। घटना के बाद केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले पर गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, अमित शाह ने कहा है कि इस जघन्य हमले में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों को ढूंढकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह आज ही श्रीनगर पहुंच गए हैं, जहां वह सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। हमले के बाद पहलगाम सहित पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है। हमले में घायल पर्यटकों को सेना और स्थानीय प्रशासन की मदद से एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली से थे।घटना ने एक बार फिर घाटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी एवं चाचरी का हुआ आयोजन
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp