logo

बागेश्वर में 210 उदीयमान खिलाड़ियों ने जनपद स्तर पर दिखाई प्रतिभा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत बागेश्वर में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों की जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिलेभर के 210 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ब्रॉड जंप, 600 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, बेंड एंड रीच तथा मेडिसिन बॉल थ्रो जैसी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और प्रोत्साहन उपलब्ध कराना है। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी किरण परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत प्रतिमाह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने खेल प्रशिक्षण, पोषण और आवश्यक खेल सामग्री की व्यवस्था कर सकें। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है और प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मनोज कुमार पांडेय और राजेश चंद्र पांडेय मुख्य आरक्षी से अपर उप निरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp