logo

हल्द्वानी में बागेश्वर का परचम,ओपन राइट हैंड चैंपियन बने कृष्णा पांडे

आर्म ब्रावल 2026 की ओपन प्रतियोगिता में दाएं हाथ की चैंपियनशिप पर किया कब्ज़ा, खिलाड़ी के साथ रेफरी की भूमिका भी निभाई; खेलों के माध्यम से युवाओं को नशामुक्ति का दे रहे संदेश हल्द्वानी। हल्द्वानी में आयोजित आर्म ब्रावल 2026 की ओपन (खुली) आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर के युवा खिलाड़ी कृष्णा पांडे ने दाएं … Read more

छात्रों की पांच प्रमुख मांगों को लेकर एबीवीपी का बद्री दत्त पांडे परिसर में धरना-प्रदर्शन

बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बागेश्वर इकाई ने सोमवार को बद्री दत्त पांडे परिसर में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय एवं परिसर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पांच प्रमुख मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई। एबीवीपी ने मांग … Read more

एनएसयूआई ने किया सरकार का पुतला दहन

बागेश्वर, संवाददाता दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रसिद्ध वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को कथित रूप से जबरन हटाए जाने पर एनएसयूआई ने कड़ी आपत्ति जताई है। कार्यकर्ताओं ने विरोध में सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक तरीके से … Read more

भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने निकाला मौन जुलूस

बागेश्वर,। राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य स्वर्गीय दयानंद टम्टा की निर्मम हत्या से पूरे जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। सोमवार को बागेश्वर के सभी शिक्षक संगठनों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर दिवंगत प्रधानाचार्य को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नुमाइश खेत मैदान से … Read more

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, बारिश के बीच घंटों धरने पर डटे रहे

बागेश्वर। फुलवाड़ी-फुलाचौंरा-खाईं धार मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर फुलवाड़ी-फुलाचौंरा-खाईं धार सड़क संघर्ष समिति का चरणबद्ध आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलन के तहत ग्रामीणों ने फुलवाड़ी पंचायत घर के समीप कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर चक्काजाम कर धरना-प्रदर्शन किया और शीघ्र सड़क निर्माण की मांग उठाई। सुबह सात बजे से ही ग्राम … Read more

सावन के पहले सोमवार पर दर्दनाक हादसा, सरयू नदी में बहा आठ वर्षीय मासूम

कपकोट : सावन के पहले सोमवार के दिन कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक हृदय विरादक घटना घट गई। सरयू नदी से पानी भरते समय एक मासूम नदी में बह गया। पास खड़े एक व्यक्ति ने उसे बचाने के लिए नदी में कूद भी लगाई, लेकिन सरयू की तेज लहर में उसे सफलता नहीं मिली। … Read more

भारी बारिश के अलर्ट पर 21 जुलाई को बागेश्वर में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

बागेश्वर : भारी बारिश के अलर्ट पर 21 जुलाई को बागेश्वर में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 21 जुलाई को बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। … Read more

बागेश्वर में भारी बारिश के चलते आज सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

बागेश्वर: जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा और संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार, 20 जुलाई 2026 को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आपदा प्रबंधन विभाग की सहमति के आधार पर जिले के … Read more