logo

भारी बारिश के अलर्ट पर 21 जुलाई को बागेश्वर में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : भारी बारिश के अलर्ट पर 21 जुलाई को बागेश्वर में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 21 जुलाई को बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर पेड़ों की कटान के विरोध में उतरा सवाल संगठन, कलेक्ट्रेट में दो घंटे किया प्रदर्शन

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व पांडे के आदेश पर 21 जुलाई को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, बारिश के बीच घंटों धरने पर डटे रहे
Ad
Share on whatsapp