बागेश्वर: जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा और संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार, 20 जुलाई 2026 को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आपदा प्रबंधन विभाग की सहमति के आधार पर जिले के समस्त राजकीय, शासकीय, अशासकीय तथा निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय सोमवार को बंद रहेंगे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।
गौरतलब है कि बागेश्वर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।








