logo

एनएसयूआई ने किया सरकार का पुतला दहन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर, संवाददाता
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रसिद्ध वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को कथित रूप से जबरन हटाए जाने पर एनएसयूआई ने कड़ी आपत्ति जताई है। कार्यकर्ताओं ने विरोध में सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्र के खिलाफ है, लेकिन भाजपा सत्ते के नशे में चूर है वह जनता की ताकत को नहीं पहचान रही है। यदि जनता सड़कों पर उतरेगी तो सत्ता चलाना मुश्किल हो जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग की। इस मौके पर प्रेम दानू, ललित कुमार, राहुल कुमार, नीरज जोशी, सुमित सिंह, हरीश नेगी, पंकज पपोला, सुशांत, साहिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  छात्रों की पांच प्रमुख मांगों को लेकर एबीवीपी का बद्री दत्त पांडे परिसर में धरना-प्रदर्शन
Ad
Share on whatsapp