logo

विश्व होम्योपैथिक दिवस पर सिरकोट में स्वास्थ्य शिविर, 48 लोगों को मिला लाभ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सिरकोट द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज सिरकोट, ब्लॉक गरुड़ में एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निदेशक होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएं देहरादून डॉ. जे.एल. फिरमाल एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. शिखा सम्मल के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में होम्योपैथिक चिकित्सा के जनक सैमुअल हैनिमैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
शिविर के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमलता गोस्वामी, फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार और हरीश चंद्र सिंह ने लगभग 48 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधियां वितरित कीं। इसके साथ ही विश्व होम्योपैथिक दिवस थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में योग अनुदेशक मुकेश चंद्र द्वारा विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया और योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. हेमलता गोस्वामी ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति, स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरन सिंह बिष्ट तथा समस्त विद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Share on whatsapp