logo

गैरसैंण विधानसभा घेराव में बागेश्वर से 200 कार्यकर्ता होंगे शामिल, जिला कांग्रेस की बैठक में रणनीति तय

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला कांग्रेस की रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 10 मार्च को गैरसैंण विधानसभा घेराव कार्यक्रम में बागेश्वर जिले से करीब 200 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके लिए नरेंद्र कोरंगा और गोविंद बिष्ट को संयोजक बनाया गया है।
बैठक में बूथ प्रबंधन और एजेंटों की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि न्याय पंचायत और मंडल स्तर पर संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
वक्ताओं ने बताया कि 11 मार्च को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में पूर्व सैनिकों के अधिकारों की रक्षा को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस का सैनिक प्रकोष्ठ भी भाग लेगा। इस संबंध में भी बैठक में मंथन किया गया।
निर्णय लिया गया कि सभी ब्लॉकों से जल्द ही न्याय पंचायत और मंडल कार्यकारिणी का गठन कर उनकी सूची जिला कमेटी और विधानसभा प्रभारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि ब्लॉक कांग्रेस की बैठकों में विधानसभा प्रभारी और सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने की। इस दौरान नवल टम्टा, ललित गोस्वामी, नरेंद्र कार्की, सुरेश खेतवाल, मनोज साह, केवलानंद, सुंदर मेहरा, धाम सिंह गड़िया, दिनेश कुमार, प्रकाश चंद्र, मुन्ना पांडेय और हरीश जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर पेड़ों की कटान के विरोध में उतरा सवाल संगठन, कलेक्ट्रेट में दो घंटे किया प्रदर्शन
Ad
Share on whatsapp