logo

चमोली में सड़क दुर्घटना में 2 की मौत 7 घायल,घायलों को हायर सेंटर किया रेफर

खबर शेयर करें -

चमोली जिले की निजमुला घाटी में मोटर मार्ग पर गाड़ी पुल के पास एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। वाहन में 9लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोग घायल हो गए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है । घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया गया है, दो गंभीर रूप से घायल हो को हायर सेंटर रेफर किया गया है

बता दें कि वाहन पगना से बिरही की ओर जा रहा था,की अचानक अनियंत्रित होकर वाहन गदेरे में जा गिरा, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए, वाहन दुर्घटना, होने पर स्थानीय लोग खाई में गए और घायलों रेस्क्यू किया गया, चमोली थाने से भी पुलिस वह बचाव दल ने भी मौके पर पहुंच कर घायलों को नीचे खाई से ऊपर सड़क तक निकाला जिसके बाद सभी को स्वास्थ्य उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से दो की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp