logo

रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान, 15 किलो खराब मिठाई नष्ट

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जनपद बागेश्वर में खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड, देहरादून तथा जिलाधिकारी बागेश्वर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार, 25 अगस्त को विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

यह भी पढ़ें 👉  अनुभव आधारित विज्ञान कार्यशाला का समापन, 40 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

अभियान के दौरान कुल 7 खाद्य नमूने लिए गए। इनमें 5 नमूने मिठाई, 1 मिर्ची पाउडर तथा 1 सोया ग्रेन्यूल्स का शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों की जांच की जा सके।

निरीक्षण के दौरान टीम को बासी एवं खराब मिठाई भी मिली। खाद्य सुरक्षा के मद्देनजर करीब 15 किलोग्राम खराब मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया गया। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  पीजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की मांग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष अभियान केवल रक्षाबंधन पर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि त्योहार के बाद भी जारी रखा जाएगा। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा मिलावट और खराब खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिन बाद खीरगंगा नदी से बरामद हुआ व्यक्ति का शव, परिवार में मचा कोहराम

अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री विपिन कुमार तथा श्री भूपेंद्र देव मौजूद रहे। विभाग की ओर से खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp