logo

कांडा टैक्सी स्टैंड की बदहाली पर यूकेडी ने उठाई आवाज, जनसंवाद में गिनाईं समस्याएं

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पहाड़ के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से चलाए जा रहे ‘मुद्दे की बात, जनसंवाद’ कार्यक्रम के तहत कांडा टैक्सी स्टैंड में जनसंवाद आयोजित किया गया। यूकेडी के प्रदेश कोषाध्यक्ष वरुण चंदोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। जनसंवाद के दौरान टैक्सी चालकों ने बताया कि कांडा टैक्सी स्टैंड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण टैक्सियों का संचालन सड़क पर ही करना पड़ता है, जिससे वाहन चालकों के साथ यात्रियों को भी परेशानी होती है। चालकों ने बताया कि स्टैंड में शौचालय तो बनाया गया है, लेकिन वह बंद पड़ा है। इसके अलावा यात्रियों और वाहन चालकों के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं है। टैक्सी चालकों ने स्टैंड परिसर में शराब की दुकान होने पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि शराब की दुकान के कारण यहां अक्सर अराजकता की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने स्टैंड से शराब की दुकान हटाने अथवा बंद करने की मांग उठाई।
स्थानीय लोगों और टैक्सी चालकों ने टैक्सी स्टैंड को व्यवस्थित करने, उसके ऊपर छत का निर्माण कराने तथा यात्रियों और चालकों के लिए बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर भी नाराजगी जताई गई। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाने का भरोसा दिलाया। प्रदेश कोषाध्यक्ष वरुण चंदोला ने कहा कि पहाड़ के लोगों की समस्याओं को लगातार जनसंवाद के माध्यम से सामने लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नौ साल से सड़क का इंतजार, अब ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों दलों ने लंबे समय तक जनता को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल आम जनता की पार्टी है और पहाड़ के हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए यूकेडी को मजबूत करना जरूरी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामगंगा नदी पर पुल नहीं बनने से ग्रामीणों की जान जोखिम में, ऐठानी ने उठाई स्थायी पुल की मांग
Ad Ad
Share on whatsapp