logo

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई तेज, 43 के खिलाफ कार्रवाई

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार, 24 अगस्त को पुलिस ने कुल 43 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 34 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें एक वाहन सीज किया गया, जबकि 11 वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिन बाद खीरगंगा नदी से बरामद हुआ व्यक्ति का शव, परिवार में मचा कोहराम

इसी अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नौ व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने कहा कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ का उद्देश्य समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग जैसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विद्यालयों की बदहाली को लेकर संघर्ष वाहिनी मुखर, 5 सितंबर को आंदोलन की चेतावनी

पुलिस की आमजन से अपील

बागेश्वर पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से दूर रहने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक तकनीकों से समृद्ध होगा रेशम उत्पादन, बागेश्वर में किसानों को किया गया जागरूक

पुलिस ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं कोई व्यक्ति हुड़दंग या अशांति फैलाता है तो तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp