logo

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की भेंट

खबर शेयर करें -

प्रदेश में फिल्मांकन के संबंध में की चर्चा

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भेंट की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा आजकल देहरादून, हरिद्वार, मसूरी में फिल्म ‘मिली’ का फिल्मांकन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर वाछम ग्राम पंचायत ने खोला मोर्चा,22 जुलाई से क्रमिक अनशन की चेतावनी

उन्होंने उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास नैनीताल,अल्मोड़ा,मसूरी, औली, चकराता, मुन्स्यारी, चोपता, हर्षिल, पौड़ी, धनोल्टी, समेत देश दुनिया के बेहतरीन शूटिंग डेस्टिनेशन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केवाईसी अपडेट के नाम पर 1.48 लाख की साइबर ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर ठग ने उड़ाए रुपये

उत्तराखण्ड में फिल्माकारो को फिल्मांकन के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहित करने के लिए सुझाव देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ़िल्मकारों से मिले सुझावों के अनुरूप फिल्म नीति में संशोधन किये जाएंगे।
   

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 405 ग्राम पंचायतों के 403 उप प्रधान हुए निर्वाचित
ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp